July 1, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ग्रुप बी के कर्मचारी और ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए ₹7,000 बोनस की घोषणा की

0

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले त्योहारी सीजन को देखते हुए One-time monetary bonus की घोषणा की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए ₹7,000 monetary bonus की घोषणा की। दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले गैर-राजपत्रित Group B और Group C के कर्मचारियों को ₹7,000 monetary bonus दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने ₹7,000 बोनस की घोषणा की

CM अरविन्द केजरीवाल ने सार्वजनिक सेवाओं में दिल्ली सरकार के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने X (Twitter) पर एक वीडियो साझा किया जिसमे उन्होंने कहा कि , “वर्तमान में, लगभग 80,000 ग्रुप बी अराजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं। इस बोनस को प्रदान करने के लिए कुल ₹56 करोड़ खर्च किए जाएंगे।”

Read More: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अत्यधिक वायु प्रदूषण के चलते बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी किये रहेंगे ।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply