April 29, 2025

दुर्गा पूजा 2023: गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, नवरात्री में बड़ी धूम धाम से की जाती है माता की पूजा

1

नीलाचल पहाड़ी के ऊपर स्थित गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर में, मूर्ति पूजा से बचते हुए दुर्गा पूजा मनाई जाती है। यहां की अनोखी पूजा आपका मन प्रसन्न कर देगी, माँ दुर्गा के इस मंदिर में आपको अवश्य जाना चाहिए।

दुर्गा पूजा 2023

शक्ति उपासना में गुवाहाटी में इस प्रसिद्ध मंदिर का विशेष महत्व है। यहां उत्सव ढलते चंद्रमा के नौवें दिन (कृष्ण नवमी) से शुरू होता है, और हिंदू माह ‘अश्विन’ के भीतर बढ़ते चंद्रमा के नौवें दिन(शुक्ल नवमी), पर समाप्त होता है।

दुर्गा पूजा 2023: एक पखवाड़े (पंद्रह दिन का समय) तक चलने वाला यह दुर्गा पूजा महोत्सव, गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अनुष्ठान करने और पवित्र श्लोकों के पाठ के साथ शुरू होता है । नेपाल के श्रद्धालु गुवाहाटी में चल रहे नवरात्रि के इस पावन अवसर पर गुवाहाटी के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Read More: नवरात्रि: उत्सव और भक्ति का नौ दिवसीय त्योहार

नवरात्री के नौ दिन तक गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर में पुजारियों द्वारा माँ दुर्गा की पूजा अर्चना बड़ी ही धूम धाम से की जाती है। यह पर हर साल लाखों की तादाद में पुरे भारतवर्ष से श्रद्धालु आते है। माता का यह मंदिर गुवाहाटी में स्थित है जो की अपने आप में एक अद्भुत मंदिर है। यहां के स्थानीय लोगों की यह मान्यता की जो भी सच्चे मन से माता के इस मन्दिर में आता है माता उसकी हर इच्छा पूरी करती है। गुवाहाटी में प्रसिद्ध यह मंदिर भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि विश्व भर में भी काफी प्रसिद्ध है क्योकि यहां पर विदेशों से भी काफी श्रद्धालु सच्चे मन से माता के इस पावन धाम पर आते है।

See Video: गुवाहाटी के 10 सबसे शानदार दुर्गा पूजा पंडाल

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर गुवाहाटी के इस  ऐतिहासिक मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दूर दराज से बड़ी ही श्रद्धा के साथ आते है और माता रानी की पूजा अर्चना करते है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर  बाहर के देशों से भी काफी संख्या में  श्रद्धालु इस मंदिर में माता  के दर्शन करने आते हैं।

JOIN US:

About The Author

1 thought on “दुर्गा पूजा 2023: गुवाहाटी के प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, नवरात्री में बड़ी धूम धाम से की जाती है माता की पूजा

Leave a Reply