March 1, 2025

भारत ने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

0

भारत ने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता: भारत ने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से पराजित किया और एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल रहा।

पिछले साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में हारने के बाद आखिरकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़े पुरस्कार को अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 116 रन बनाये। भारत की तरफ से स्मृति मन्दाना ने सर्वाधिक 46 रन बनाये वही दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स ने महत्वपूर्ण 42 रनों की पारी खेली। भारत के 116 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से टिटास साधु गेंद के साथ शो की स्टार थीं, उन्होंने अपने पहले स्पैल में तीन विकेट लिए और श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसके बाद स्पिनरों ने अपना काम किया, श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव डाला और उन्हें जोखिम लेने के लिए मजबूर किया।

श्रीलंका की बात करें तो कुछ मौके ऐसे थे जहां वे गेम में रन बनाते दिख रहे थे, खासकर तब जब डी सिल्वा और परेरा एक साथ क्रीज पर थे। हालाँकि, एक बार उनके आउट होने के बाद श्रीलंका दबाव में आ गयी और महत्वपूर्ण मौकों पर महत्वपूर्ण विकेट खोने के कारण कमजोर पड़ गई।


एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट स्पर्धा से जुड़े FAQs

एशियाई खेलों 2023 में महिला क्रिकेट का फाइनल कोन जीता?

भारत ने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से पराजित किया और एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों 2023 में महिला क्रिकेट में किसको कोनसा पदक मिला?

भारत को स्वर्ण पदक, श्रीलंका को रजत पदक और बांग्लादेश ने कांस्य पदक जीता

About The Author

Leave a Reply