April 23, 2025

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023: बीजेपी ने 115 सीटें जीतीं, कांग्रेस को मिली 69 सीटें

0

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023 लाइव: भाजपा राजस्थान में नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसने मौजूदा कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023 लाइव

राजस्थान की चुनावी राजनीति में मौजूदा पार्टी को वोट देने की तीन दशक की परंपरा में कोई बदलाव नहीं देखा गया क्योंकि भाजपा सरकार ने  पूरी तरह अपना कहर बरसा रही है । 2018 में, कांग्रेस ने राज्य में बहुमत से जीत हासिल की और वसुंधरा राजे सरकार का अंत हो गया।अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने और सचिन पायलट उनके उपमुख्यमंत्री, लेकिन इसके बाद कांग्रेस के अंदर लंबी लड़ाई चली, जिसके कारण 2020 में सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से वंचित होना पड़ा।

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023: एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन रविवार को मतगणना जारी रहने के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस के साथ अंतर को बढ़ाते हुए बहुमत हासिल कर लिया। अशोक गहलोत ने हार स्वीकार की और माना कि नतीजे चौंकाने वाले, अप्रत्याशित थे।

राजस्थान चुनाव परिणाम: बड़े विजेता

पूर्व सीएम और झालरापाटन से बीजेपी उम्मीदवार, वसुंधरा राजे ने 53,193 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,38,831 वोट मिले।

सचिन पायलट 29,475 के अंतर से जीते, उन्हें कुल 1,05,812 वोट मिले।

Read More:विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में BJP  की जीत पर विदेशी मीडिया ने PM Modi  के बारे में क्या कहा?

भाजपा उम्मीदवार और राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने रविवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर सीट 71,368 वोटों के अंतर से जीत ली। पूर्ववर्ती जयपुर राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी ने कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया और 1,58,516 वोट हासिल किए।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी नाथद्वारा सीट पर भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ से 7,504 वोटों से हार गए।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply