July 8, 2024

सिक्किम में अचानक आई बाढ़, Sikkim flash floods: बाढ़ ने मचाया कोहराम 14 से अधिक लोग मरे, 100 से अधिक लापता, 3,000 से ज्यादा  पर्यटक बाढ़ में फंसे

0

सिक्किम में अचानक आई बाढ़

सेना के 23 जवान लापता हो गए जिनमे से एक को बचा लिया गया है। सरकार द्वारा लोगों को सहायता और आश्रय प्रदान करने के लिए अस्थायी राहत कैम्प लगाए गए हैं। चारों तरफ बाढ़ ने कोहरम मचा रखा है।

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 से अधिक हो गई है, राज्य सरकार ने गुरुवार को 100 से अधिक लोग लापता होने की पुष्टि की हैं। 102 लापता हुए लोगों में 22 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं और उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से हुई आपदा के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज की मांग की है।

सिक्किम में राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गई हैं, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जनता को फिलहाल यात्रा न करने की सलाह दी है। सिक्किम सरकार ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


Read More: Assam Flood: असम में बाढ़ से 27 हजार लोग प्रभावित

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (Twitter ) पर एक पोस्ट साझा की गई है जिसमें, सरकार ने नागरिकों से किसी भी सहायता के लिए नीचे दिये हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह किया:

  • 03592-202892 – Landline;
  • 03592-221152 – Landline;
  • 8001763383 – Mobile;
  • 03592-202042 – Fax;
  • Call ‘112’ for emergency assistance.

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ लाइव अपडेट :

1)भारतीय सेना ने अपने सैनिकों सहित सिक्किम में लापता लोगों के परिवारों के लिए तीन हेल्पलाइन भी शुरू की हैं। उत्तरी सिक्किम में सहायता के लिए, लोग 8750887741 डायल कर सकते हैं; पूर्वी सिक्किम के लिए – 8756991895 और 22 लापता सैनिकों से संबंधित पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 7588302011 है।

2) मौके पर मौजूद कुछ अधिकारियों के द्वारा मिली रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या पहले ही 40 तक पहुंच गई थी। बाढ़ के बाद जो लोग लापता या घायल हुए हैं, उनमें से अधिकतर लोग गंगटोक, पाक्योंग और मंगन जिले के बताये जा रहे है।

3. हालात को देखने के बाद कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को यह एलान कर दिया कि चुंगथांग बांध की सुरंग में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सिक्किम के मुख्य सचिव VB Pathak ने कहा कि मौजूदा आपदा के कारण देश के कई राज्यों से 3,000 से अधिक पर्यटक सिक्किम में फंसे हुए हैं।

4) बारिश अधिक होने के कारण व्यापक क्षति हुई है, Teesta नदी के किनारे स्थित Rangpo में Industrial Belt (IBM) में 150 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां 18 राहत कैंप स्थापित किए हैं, । चुंगथांग में कनेक्टिविटी की कमी होने के कारण भारतीय सेना द्वारा राहत कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।

Read More: भारतीय Railway के 100 Station बन गए विश्वस्तरीय

About The Author

Leave a Reply