July 8, 2024

AP PGCET Hall Ticket 2024 cets.apsche.ap.gov.in पर हुई जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

0

AP PGCET हॉल टिकट 2024 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

AP PGCET Hall Ticket
AP PGCET Hall Ticket 2024

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ने 5 जून, 2024 को AP PGCET Hall Ticket 2024 आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आंध्र प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे AP PGCET की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा 10, 11 और 12 जून 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक।

Direct Link to Download AP PGCET Hall Ticket 2024

AP PGCET Hall Ticket 2024 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है

  • AP PGCET की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध AP PGCET Hall Ticket 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखे ।

प्रश्न पत्र में 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ (केवल बहुविकल्पीय) प्रकार के प्रश्न होते हैं, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक होता है। सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है।

अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार AP PGCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply