July 8, 2024

Assam Flood: असम में बाढ़ से 27 हजार लोग प्रभावित, घरों में घुसा पानी, 175 गांव डूबे 17 जिले भी चपेट में

2

Assam Flood: असम में 17 जिले बाढ़ के कारण चेपेट में हें सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है, जहां 47,338 लोग प्रभावित हुए हैं. असम में कुल 1,90,675 लोग प्रभावित हुए हैं

Assam Flood में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति सोमवार को गंभीर हो गई। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ के कारण 1.90 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 427 लोग दो राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़, धुबरी, तेजपुर और जोरहाट में निमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बेकी, जिया-भराली, दिसांग, दिखौ और सुबनसिरी नदियां भी खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

  • बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है जहां 47338 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद धेमाजी है जहां 40997 लोग प्रभावित हुए हैं।
  • बाढ़ के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे आवाजाही बाधित हो गई है।
  • राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राहत शिविरों की स्थापना की है।
  • बाढ़ से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
  • राज्य सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है।
  • बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने खाद्य सामग्री, बिजली और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की है।

Read More: भारतीय Railway के 100 Station बन गए विश्वस्तरीय Railway Station जाने यहाँ क्या क्या सुबिधा मिलेगी

Assam Flood में सरकार से मांग

बाढ़ से प्रभावित लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि सरकार को बाढ़ से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Assam Flood नौका सेवाएं रहेंगी निलंबित

अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग ने कहा कि ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गुवाहाटी में नौका सेवाएं मंगलवार से निलंबित रहेंगी. इसमें यह भी कहा गया है कि ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण निमतीघाट और माजुली के बीच नौका सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

Assam Flood से प्रभावित लोगों की संख्या

कुल प्रभावित लोग: 1.90 लाख

सबसे ज्यादा प्रभावित जिला: लखीमपुर (47,338)

अन्य प्रभावित जिले: धेमाजी (40,997), धुबरी (30,942), डिब्रूगढ़ (25,196), गोलाघाट (22,126), जोरहाट (20,726), माजुली (19,851), मोरीगांव (17,121), नागांव (16,045), नलबाड़ी (14,054), शिवसागर (12,502), सोनितपुर (10,920), तामुलपुर (9,560), उदलगुरी (8,323)

Assam Flood में 1.30 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं

जिनमें 81,340 बड़े जानवर और 11,886 कुक्‍कुट शामिल हैं। एएसडीएमए ने कहा कि 8,086.40 हेक्टेयर फसल भूमि वर्तमान में बाढ़ के पानी में डूब गई है।

About The Author

2 thoughts on “Assam Flood: असम में बाढ़ से 27 हजार लोग प्रभावित, घरों में घुसा पानी, 175 गांव डूबे 17 जिले भी चपेट में

Leave a Reply