July 8, 2024

बेटी Raha को अयोध्या राम मंदिर में लाने पर रणबीर कपूर: ‘काश वह यह अनुभव कर पाती’

2

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को सोमवार को अयोध्या राम मंदिर अभिषेक के लिए आमंत्रित किया गया था। हालाँकि, उनकी एक साल की बेटी राहा मुंबई में घर पर ही रहती थी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अगर वह अपनी बेटी Raha को सोमवार के इस भव्य कार्यक्रम में अयोध्या लेकर आते तो वह और अधिक खुश होते। अभिनेता रणबीर कपूर और पत्नी आलिया भट्ट राम लला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया की अगर उनकी बेटी Raha इस कार्यक्रम में होती तो और अच्छा होता।

रणबीर कपूर

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “यह बहुत गर्व की बात है। मैं यहां आकर खुद को बेहद भाग्यशाली और धन्य महसूस कर रहा हूं। काश मैं अपनी बेटी राहा (कपूर) को इस ऐतिहासिक क्षण का अनुभव करने के लिए यहां ला पाता। ऐसा महसूस होता है। फिर उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाया।”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट विशेष साड़ी में रामायण ,से प्रेरित बॉर्डर था, जिस पर भगवान राम, भगवान हनुमान और राम सेतु की कढ़ाई वाली छवियां थीं। अयोध्या में चल रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इस जोड़े के साथ रोहित शेट्टी सहित अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं।

अयोध्या में चल रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पारंपरिक परिधानों से सबका ध्यान अपनी औरआकर्षित कर लिया। अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में चल रहे भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सफ़ेद धोती-कुर्ता और शॉल पहन रखा था और पत्नी आलिया भट्ट ने चैती रंग की साड़ी पहन रखी थी।

अयोध्या में सेलिब्रिटीज

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 1,500 से अधिक वीआईपी मेहमानों तथा 6000 से अधिक आमंत्रित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में बॉलीवुड की महान हस्तिया माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने, आयुष्मान खुराना, रजनीकांत, राम चरण, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर,कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, अनुपम खेर विवेक ओबेरॉय, सोनू निगमऔर अन्य हस्तियां भी शामिल हुई।

Read More: भारत को UNSC में स्थायी सीट नहीं मिलने पर Elon Musk ने कहा यह ‘बेतुका’ है

कई मशहूर सितारे अयोध्या में चल रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ कारणों से कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके जैसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली और विवेक अग्निहोत्री भी इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नज़र नहीं आये।

JOIN US:

About The Author

2 thoughts on “बेटी Raha को अयोध्या राम मंदिर में लाने पर रणबीर कपूर: ‘काश वह यह अनुभव कर पाती’

Leave a Reply