July 5, 2024

भारत को UNSC में स्थायी सीट नहीं मिलने पर Tesla कंपनी के मालिक Elon Musk ने कहा यह ‘बेतुका’ है

2

दुनिया के सबसे अमीर अरबपति और Tesla कंपनी के मालिक Elon Musk ने कहा कि, “सबसे बड़ी समस्या समस्या यह है कि जिनके पास अतिरिक्त शक्ति है वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं।”

भारत को UNSC में नहीं मिली स्थाई सीट

Tesla कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमिर अरबपति Elon Musk ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिक अंतरराष्ट्रीय मामलों की संस्था, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट हासिल करने के लिए भारत की वकालत की थी।

Tesla प्रमुख Elon Musk ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म twitter (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं मिलना बेतुका है।”

भारत को UNSC में नहीं मिली स्थाई सीट

भारत UNSC की स्थाई सदस्यता के लिए एक मजबूत उम्मीदवार है उसके बावजूद भी सुरक्षा परिषद सुधार पर चर्चा में प्रगति की कमी पर असंतोष व्यक्त किया है।

Read More: American Supreme Court ने मेक्सिको Border पर लगे रेजर तार काटने की इजाजत दी

Tesla के CEO Elon Musk ने कहा, “समस्या यह है कि जिनके पास अतिरिक्त शक्ति है वे इसे छोड़ना नहीं चाहते।”

UNSC में पांच स्थायी सदस्य है रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका जो किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर veto power रखते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्तमान में UNSC में पांच स्थायी सदस्यों का चुनाव किया जाता है और दस गैर-स्थायी सदस्यों को चुना जाता हैं, जिनका कार्यकाल 2 साल का होता हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की वकालत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में सुधारों की वकालत की। Antonio Guterres से सोशल मीडिया प्लेटफार्म twitter (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “संस्थानों को आज की दुनिया को प्रतिबिंबित करना चाहिए, न कि 80 साल पहले की दुनिया को। सितंबर का भविष्य का शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन सुधारों पर विचार करने और विश्वास के पुनर्निर्माण का अवसर होगा, ”उन्होंने Twitter पर साझा की गई पोस्ट में पूछा कि अफ्रीका में अभी भी स्थायी सदस्यता का अभाव क्यों है।

Michael Eisenberg ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, “और भारत के बारे में क्या? बेहतर तो यह है कि संयुक्त राष्ट्र को ख़त्म कर दिया जाए और वास्तविक नेतृत्व के साथ कुछ नया बनाया जाए।” इस पोस्ट के जवाब में अरबपति Elon Musk ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “अफ्रीका को सामूहिक रूप से भी एक स्थायी सीट मिलनी चाहिए।”

The Summit of the Future in 2024

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भविष्य का शिखर सम्मेलन 22-23 सितम्बर को आयोजित किया है, जिसका शीर्षक “भविष्य का शिखर सम्मेलन: बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान” है।

JOIN US:

About The Author

2 thoughts on “भारत को UNSC में स्थायी सीट नहीं मिलने पर Tesla कंपनी के मालिक Elon Musk ने कहा यह ‘बेतुका’ है

Leave a Reply