July 8, 2024

Bihar Board 12th Answer Key 2024 सभी विषयों के लिए हुई जारी, 5 मार्च तक उठा सकते है ऑब्जेक्शन

0

Bihar Board 12th Answer Key 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 5 मार्च 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

Bihar Board 12th Answer Key 2024

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB ने बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। सभी विषयों के लिए प्रोविज़नल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आपत्ति विंडो भी खुल गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ यदि कोई आपत्तियां हो तो उठा सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते है।

आपत्तियां उठाने के लिए सीधा लिंक

Bihar Board 12th Answer Key 2024: आपत्तियां कैसे उठाएं

उम्मीदवार नीचे दिया गए चरणों के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

  • BSEB की ऑब्जेक्शन की वेबसाइट aapti.biharboardonline.com पर जाएं।
  • रोल नंबर दर्ज करें और roll code जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और जिस उत्तर पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते है उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते है।
  • Ok हो जाने पर अपना उत्तर और सहायक दस्तावेज़ भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

BSEB इंटर परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply