July 5, 2024

CBSE CTET Admit Card 2024 ctet.nic.in पर हुए जारी, जानिए कैसे करे डाउनलोड

1

आयोग ने CBSE CTET Admit Card 2024 जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है और आयोग की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2024
CBSE CTET Admit Card 2024

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने 5 जुलाई, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है वे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपना लॉगिन करे और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन, CTET 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी और यदि आवश्यक हो तो अन्य दस्तावेज लाने होंगे।

Read More: IBPS Clerk भर्ती 2024: आवेदन प्रक्रिया ibps.in हुई शुरू; जानिए कैसे करे आवेदन

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ ले और उनका पालन करे।

CBSE CTET Admit Card 2024 : कैसे डाउनलोड करे

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ
  • होम पेज पर CBSE CTET Admit Card 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करे और सबमिट करे।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने पर, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • हॉल टिकट डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखे।

आयोग से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

JOIN US:

About The Author

1 thought on “CBSE CTET Admit Card 2024 ctet.nic.in पर हुए जारी, जानिए कैसे करे डाउनलोड

Leave a Reply