CTET 2024 Provisional Answer key और OMR Answer sheet हुई जारी; डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
CBSE ने CTET January 2024 OMR Answer sheet और Answer key आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से CTET January 2024 Answer key और OMR Answer sheet डाउनलोड कर सकते है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 7 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET January 2024 परीक्षा ) के उम्मीदवारों की OMR उत्तर पुस्तिका और Answer Key जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic के माध्यम से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET January 2024 परीक्षा 21 जनवरी 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार 10 फरवरी तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर चुनौती शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न ₹1000 का भुगतान करना होगा।
Direct lint to download CTET January 2024 Answer Key
पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए 9,58,193 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जबकि पेपर 2 (कक्षा 6-8) के लिए 17,35,333 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था।
CTET 2024 Provisional Answer key: कैसे चेक करें
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- Provisional Answer key and responses देखने के लिए लिंक खोलें।
- अपना आवेदन पत्र रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परिणाम की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
CTET 2024 से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते है।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram