CUET PG 2024: Correction window आज बंद हो जाएगी, डायरेक्ट लिंक यहां यहां उपलब्ध है
CUET PG 2024 Correction window आज, 13 फरवरी, 2024 को बंद हो जाएगी। बदलाव करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA 13 फरवरी, 2024 को CUET PG 2024 Correction window बंद कर देगी। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे NTA CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। correction window 10 फरवरी, 2024 को खोली गई थी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र में सुधार कर सकते है।
Direct link to Correction Window
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए किसी एक फ़ील्ड को बदलने की अनुमति है:
- नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- फ़ोटोग्राफ़
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10/समकक्ष विवरण
- कक्षा 12/समकक्ष विवरण
- स्नातक विवरण
- स्नातकोत्तर विवरण
- परीक्षा शहर का चयन/वरीयता (उसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के भीतर)
- जन्म की तारीख
- लिंग
- वर्ग
- उप-श्रेणी/पीडब्ल्यूडी
आवेदन पत्र में परिवर्तन करने का लिंक 13 फरवरी को रात 11.50 बजे तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में NTA द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च 2024 तक देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी पेपरों के लिए परीक्षा की अवधि 1.45 घंटे है। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी । CUET PG की provisional answer key 4 अप्रैल, 2024 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। CUET PG से संबंधित अधिक विवरण पाने के लिए उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
2 thoughts on “CUET PG 2024: Correction window आज बंद हो जाएगी, डायरेक्ट लिंक यहां यहां उपलब्ध है”