CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन दिनांक फिर बढ़ी, 10 फरवरी तक करें आवेदन
CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन दिनांक 10 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना पढ़ सकते है।

National Testing Agency, NTA ने CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन डेट फिर से बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [CUET(PG)] – 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आवेदन करने के बाद शुल्क का भुगतान 10 फरवरी 2024, रात 11.50 बजे तक कर सकते है। correction window 13 फरवरी, 2024 तक सक्रिय रहेगी।
Read More: PAYTM के SHARES में दो दिन की तेजी के बाद लगभग 6 फीसदी की गिरावट
प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। पेपर की अवधि 1.45 घंटे है। परीक्षा तीन पालियाँ में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार CUET PG 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।
CUET PG 2024 2024 रजिस्ट्रेशन: आवेदन कैसे करें
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CUET PG 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और खाते में लॉगिन करें।
- ध्यानपूर्वक आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रखें।
CUET PG 2024 से संबंधित अधिक जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
1 thought on “CUET PG 2024 रजिस्ट्रेशन दिनांक फिर बढ़ी, 10 फरवरी तक करें आवेदन”