CUET PG 2024: पंजीकरण की तारीख फिर बढ़ाई गई, देखे नोटिस
CUET PG 2024 पंजीकरण तिथि फिर बढ़ाई गई। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। शुल्क का अंतिम लेनदेन 8 फरवरी, 2024 तक किया जा सकता है। ऑब्जेक्शन विंडो अब 9 फरवरी को खुलेगी और बंद हो जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने CUET PG 2024 की पंजीकरण तिथि फिर से बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार Common University Entrance Test [CUET(PG)] – 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2024: आवेदन कैसे करें
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर Registration लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
CUET PG की Exam city information slips 4 मार्च को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। 7 मार्च, 2024 को उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Read More: UPSSSC UP PET Result 2023 घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
CUET PG प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
CUET PG से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
1 thought on “CUET PG 2024: पंजीकरण की तारीख फिर बढ़ाई गई, देखे नोटिस”