HPSC HCS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
HPSC HCS: हरियाणा लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 27 फरवरी, 2024 को HPSC HCS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सेवा और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
लिखित प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारो ने प्रारंभिक परीक्षा qualify कर ली हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते है।
Direct link to check HPSC HCS Prelims Result 2023
HPSC HCS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023: कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने प्रीलिम्स परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर HPSC HCS Prelims Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर जांचना होगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
मुख्य परीक्षा लिखित माध्यम में 30 और 31 मार्च, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
HPSC HCS से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram