July 8, 2024

JAM 2024 के एडमिट कार्ड आज jam.iitm.ac.in पर होंगे जारी

0

JAM 2024 Admit Card आज आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जारी होने वाले है उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे आसानी से am.iitm.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Jam 2024

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास आज, 8 जनवरी को JAM 2024 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार Admit Card उपलब्ध होने पर इसे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JAM 2024 Exam

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार JAM 2024 की प्रवेश परीक्षा रविवार, 11 फरवरी, 2024 को निर्धारित की गई है और परिणाम 22 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

मॉक टेस्ट के अनुसार, 100 अंकों के 60 प्रश्न हैं। पेपर को तीन खंडों में विभाजित किया गया है: A, B और C, जिसमें सभी अनिवार्य प्रश्न होंगे।

JAM 2024 की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी जो सात पेपरों के लिए आयोजित की जाती है: जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), गणितीय सांख्यिकी (MS, और भौतिकी (PH). MSc, MSc (Tech), MSc-MTech dual degree, MS (Research), combined MSc-PhD and MSc-PhD dual degree courses में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

परीक्षा से पहले, IIT Madras ने वेबसाइट पर मॉक टेस्ट अपलोड किए हैं जिनका उपयोग उम्मीदवार परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने में कर सकते हैं।

Read More: Haryana Board Exam 2024 डेटशीट: BSEH 10th, 12th Timetable bseh.org.in पर जारी, यहां देखें

JAM 2024 के माध्यम से IIT में लगभग 3,000 सीटें और IISc, NIT, IIEST शिबपुर, SLIET और DIAT में 2,000 से अधिक सीटें भरी जाएंगी।

JAM 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
  • Admit card download लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • Admit card डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें ।

परीक्षा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाए।

About The Author

Leave a Reply