JEE Mains 2024 Admit Card लाइव: B.E./B.Tech Paper 1 एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
JEE Mains 2024 Admit Card लाइव: JEE Mains पेपर 1 एडमिट कार्ड आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

JEE Mains 2024 Admit Card लेटेस्ट अपडेट: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने JEE Mains 2024 के पेपर 1 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार JEE Mains 2024 B.Tech/B.E पेपर के लिए उपस्थित होंगे, वे उम्मीदवार NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
B.Tech/ B.E. Paper 1 परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। JEE Mains 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
JEE Mains 2024 Admit Card/ JEE Mains 2024 Hall Ticket
JEE Mains 2024 Paper 1 के लिए Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से JEE Mains 2024 Admit Card डाउनलोड कर सकते है।
Direct link to download JEE Main Admit Card
JEE Mains 2024 Paper 1 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- Paper 1 BE/B.Tech Hall Ticket Download लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- परीक्षा के दिन के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखे।
NTA ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने Digi Locker या ABC ID के माध्यम से पंजीकरण नहीं किया है या गैर-आधार विकल्पों के माध्यम से प्रमाणीकरण चुना है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर अपने बायोमेट्रिक्स दर्ज कराने के लिए कम से कम 1 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
1 thought on “JEE Mains 2024 Admit Card लाइव: B.E./B.Tech Paper 1 एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड”