JEECUP Answer Key 2024 jeecup.admissions.nic.in पर हुई जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
JEECUP Answer Key 2024 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 21 जून, 2024 को JEECUP Answer Key 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए विंडो भी खोल दी है। आपत्ति विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रसंस्करण शुल्क के रूप में ₹100/- का भुगतान करके ऐसा कर सकते हैं, जिसके उत्तर को चुनौती दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते है।
Direct link to download answer key and raise objections
JEECUP Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध JEECUP Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- अब उस प्रश्न पर क्लिक करें जिस पर आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
- सहायक दस्तावेजों के साथ सही उत्तर दर्ज करें।
- सबमिट करे और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करें।
- पेज डाउनलोड करें करे और आगे की आवश्यकता ले लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखे।
UPJEE(P) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार UPJEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram