झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024: 399 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पद अधिसूचित; 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू ;
झारखंड उच्च न्यायालय ने 399 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 मार्च है।

झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। उम्मीदवार झारखंड हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी होनी चाहिए, अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (wpm) की स्टेनोग्राफी की टाइपिंग होनी चाहिए और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) की टाइपिंग की स्पीड होनी अनिवार्य है।
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 399 रिक्त पदों पर आयोजित किया गया है।
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बी.सी.-I और बी.सी.- II के मामले में 37 वर्ष। महिला श्रेणी के मामले में 38 वर्ष (Unreserved, EWS, B.C.-I and B.C.-II) और S.C.और ST के मामले में 40 वर्ष (पुरुष और महिला दोनों के लिए) की छूट प्रदान की गई है।
Read More: KSP कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट CPC 1137 पोस्ट के लिए प्रवेश पत्र हुआ जारी
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
अनारक्षित, EWS, BC-I और BC-II श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि SC और ST श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹125 का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।
झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024 से सम्बंधित अधिक जानकारी केप्राप्त करने लिए, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
1 thought on “झारखंड हाई कोर्ट भर्ती 2024: 399 अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पद अधिसूचित; 1 मार्च से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू ;”