July 5, 2024

Jharkhand JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024: jssc.nic.in पर 510 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

0

JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024: जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024
Jharkhand JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के तहत फील्ड वर्कर की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 510 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 31 अगस्त 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए लिंक 4 सितंबर, 2024 की मध्यरात्रि तक एक्टिव रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

परीक्षा शुल्क विवरण:

परीक्षा शुल्क- ₹100/-

झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹50/-

Read More: CBSE CTET Admit Card 2024 ctet.nic.in पर हुए जारी, जानिए कैसे करे डाउनलोड

आयु सीमा:

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024: आवेदन कैसे करे

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Field Worker Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करे।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करे और सबमिट करे।
  • आवेदन पत्र भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखे।

आयोग से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply