Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result karresults.nic.in पर हुआ घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करे परिणाम
Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते है।

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कर्नाटक कक्षा 12 परीक्षा 3 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे कर्नाटक परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Karnataka 2nd PUC Exam 3 परीक्षा 24 जून से 5 जुलाई, 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की गई थी। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक।
Read More: CLAT 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, जानिए आवेदन प्रक्रिया
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 3 परिणाम 2024 की जाँच करने के लिए सीधा लिंक
Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024: कैसे चेक करे
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते है।
- कर्नाटक परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएँ।
- होम पेज पर उपलब्ध Karnataka 2nd PUC Exam 3 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
Karnataka PUC 2nd supplementary परीक्षा परिणाम 21 मई, 2024 को आयोग की वेबसाइट पर घोषित किए गए थे। Karnataka PUC 2nd supplementary परीक्षा 29 अप्रैल से 16 मई तक राज्य भर के 301 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आयोग से संबंधित अधिक विवरणों के लिए उम्मीदवार KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram