KCET 2024: कर्नाटक CET 2024 का रजिस्ट्रेशन kea.kar.nic.in पर हुआ शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
KCET 2024 का रजिस्ट्रेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर शुरू हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते है।

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने 10 जनवरी, 2024 को KCET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर KCET 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम दिनांक 10 फरवरी, 2024 है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2024 तक है।
Direct link to apply KCET 2024
KCET 2024 आवेदन कैसे करें
- KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- KCET 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें ।
- Submit पर क्लिक करें।
- खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Submit पर क्लिक करें।
- पेज डाउनलोड करें ।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
Read More: SNAP 2023 का रिजल्ट snaptest.org पर हुआ जारी , डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार KCET 2024 Admit Card 5 अप्रैल, 2024 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे और प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल और 19 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
कन्नड़ भाषा की परीक्षा 20 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। 20 मई, 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा परीक्षा 25 और 26 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। KCET से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram