February 23, 2025

MHT CET Final Merit List 2024 fe2024.mahacet.org पर हुई जारी, डायरेक्ट लिंक से करे डाउनलोड

1

MHT CET फाइनल मेरिट लिस्ट 2024 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

MHT CET Final Merit List 2024
MHT CET Final Merit List 2024 

State Common Entrance Test Cel, महाराष्ट्र ने 8 अगस्त, 2024 को MHT CET फाइनल मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के अंडर ग्रेजुएट टेक्निकल कोर्स (4 साल) और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (इंटीग्रेटेड 5 साल) एडमिशन ए.वाई. 2024-25 के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org पर जाकर मेरिट लिस्ट की जाँच कर सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट की जाँच कर सकते है।

Direct link to check MHT CET Final Merit List 2024

MHT CET Final Merit 2024: कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से मेरिट लिस्ट की जाँच कर सकते हैं।

  • MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध MHT CET 2024 Final Merit List लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी पहली मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सूची की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, CAP राउंड 1 के लिए विकल्प फॉर्म 9 अगस्त से 11 अगस्त, 2024 तक उम्मीदवार के लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन जमा और पुष्टि की जा सकती है।

CAP राउंड 1 का अनंतिम आवंटन 14 अगस्त, 2024 को प्रदर्शित किया जाएगा। सीट आवंटन प्रदर्शित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, वे CAP राउंड I के आवंटन के अनुसार 16 अगस्त से 18 अगस्त, 2024 तक अपने लॉगिन के माध्यम से प्रस्तावित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची सक्षम प्राधिकारी द्वारा आयोजित CET में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों या स्कोर या प्रवेश के उद्देश्य से संबंधित उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा आयोजित किसी अन्य परीक्षा में प्राप्त अंकों या स्कोर के आधार पर तैयार की गई है।

JOIN US:

About The Author

1 thought on “MHT CET Final Merit List 2024 fe2024.mahacet.org पर हुई जारी, डायरेक्ट लिंक से करे डाउनलोड

Leave a Reply