July 5, 2024

OSSC CGL 2024: ossc.gov.in पर 586 पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

0

OSSC CGL 2024: 586 पदों के लिए OSSC CGL 2024 पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू। उम्मीदवार निचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

OSSC CGL 2024
OSSC CGL 2024

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने 5 अप्रैल, 2024 को OSSC CGL 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार Group B और Group C पदों के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया 2 मई, 2024 को समाप्त होगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र 5 मई, 2024 तक जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र का संपादन कर सकते है। प्रारंभिक परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी।

Read More: गुजरात पुलिस भर्ती 2024: क्लास 3 कैडर के 11749 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

यह भर्ती अभियान 586 रिक्त पदों पर आयोजित की गई है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है ।

रिक्ति विवरण

  • Endowment Inspector: 21 पद
  • Assistant CT और GST अधिकारी: 61 पद
  • Auditor: 9 पद
  • Inspector of Cooperative Societies: 15 पद
  • Junior Assistant: 480 पद

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन शामिल है। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply