July 5, 2024

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने कहा ‘जय श्री राम’;भारत वासियों को दी शुभकामनाये

0

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय को इस शुभ अवसर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। क्रिकेटर केशव महाराज जन्म से हिन्दू है वे बाएं हाथ के स्पिनर है।

केशव महाराज राम मंदिर उद्घाटन पर भारतवासियों को शुभकामनाये दी

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन पर वे बहुत खुश हुए और उन्होंने इस महान क्षण के लिए सभी भारतवासियों को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से शांति और सद्भाव की शुभकामनाये दी।

उन्होंने कहा की “आप सभी को नमस्ते। मैं कल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए दक्षिण अफ्रीका में अपने भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सभी के लिए शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान हो। और अंत में उन्होंने जय श्री राम का नारा लगाया।”

क्रिकेटर केशव महाराज वर्तमान में Durban Super Giants SA T20 का नेतृत्व कर रहे हैं उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए भारतवासियों को इस शुभ अवसर पर आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से शांति और सद्भाव की शुभकामनाये दी।

इससे पहले, भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट मैचों और वनडे मैचों के दौरान जब भी केशव महाराज बल्लेबाजी के लिए आते तो उनकी एंट्री के दौरान ‘राम सिया राम’ गाना बजाया जाता इस गाने पर विराट कोहली ने भी इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया की। इस गाने को क्रिकेट स्टेडियम में भी काफी पसंद किया गया । 33 वर्षीय बल्लेबाज केशव महाराज ने कहा कि यह भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का उनका तरीका था और इस गाने से उन्हें काफी प्रसन्नता मिलती है।

केशव ने एक साक्षात्कार से कहा कि, “मेरे लिए, ईश्वर मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है, जिसने मुझे मार्गदर्शन और अवसर दिया। इसलिए, यह सबसे कम है जो मैं कर सकता हूं और यह आपको आपके क्षेत्र में ले आता है। इस गाने को सुनने से मेरे मन को काफी शान्ति मिलती है। ”जाहिर है, कुछ ऐसा है जो मैंने मीडिया महिला के सामने रखा और उस गाने को बजाने का अनुरोध किया।”

Read more: Alia Bhatt ने साड़ी में,Ranbir Kapoor ने अयोध्या राम मंदिर अभिषेक के लिए पहना धोती-कुर्ता देखिये

500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेताओं, अभिनेताओं, खेल सितारों और उद्योगपतियों को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।

आयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारतीय क्रिकेटरों जैसे विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर तथा अन्य बॉलीवुड हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन,अक्षय कुमार,वरुण धवन,सुनील शेट्टी जैसी महान हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

सचिन तेंदुलकर के अलावा, विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण मिला हैं।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply