July 8, 2024

SSC MTS 2023 का अंतिम परिणाम ssc.nic.in पर घोषित किया गया, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

1

SSC MTS 2023 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यहां से डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते है।

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC MTS 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार Multi Tasking (Non-Technical) Staff और Havildar (CBIC & CBN) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने Multi Tasking (Non-Technical) Staff और Havildar (CBIC and CBN) परीक्षा, 2023 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 सितंबर से 14 सितंबर, 2023 तक पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हवलदार का परिणाम 7 नवंबर को घोषित किया गया था और PET/PST 22 नवंबर से 29 नवंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था।

SSC MTS 2023 अंतिम परिणाम कैसे चेक करें

सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • Result लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा वहां others पर क्लिक करें ।
  • एक नया पेज फिर से खुलेगा जहां SSC MTS Result लिंक उपलब्ध होंगे।
  • link पर क्लिक करें और एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • रोल नंबर चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Read More: JSSC JMSCCE Admit Card jssc.nic.in पर जारी किया गया, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को सीबीई के सत्र- II में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती 1788 रिक्त पदों पर आयोजित की गई है, जिनमें से MTS(18-25 वर्ष) के लिए 1186 पद, MTS(18-27 वर्ष) के लिए 206 पद और CBIC/CBN में Havildar के लिए 396 पद हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

JOIN US:

About The Author

1 thought on “SSC MTS 2023 का अंतिम परिणाम ssc.nic.in पर घोषित किया गया, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

Leave a Reply