TS ICET 2024 Hall Ticket आज icet.tsche.ac.in पर होंगे जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
अधिसूचना में पहले घोषणा की गई थी कि एडमिट कार्ड 28 मई, 2024 को जारी किये जाएंगे लेकिन बाद में इसे 31 मई, 2024 तक स्थगित कर दिया गया था।
![TS ICET Hall ticket](https://danikmedia.com/wp-content/uploads/2024/04/CMAT-1.jpg)
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, TSCHE 31 मई, 2024 को तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET 2024) के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है आयोग की वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
सत्र 1 और सत्र 2 की परीक्षाएँ 5 जून, 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएँगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सत्र 3 की परीक्षा 6 जून, 2024 को एक ही पाली में- सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। दिए गए विकल्पों में से, उम्मीदवार को किसी एक सही उत्तर का चुनाव करना होगा।
TS ICET Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है
- TS ICET की आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जाएँ।
- होम पेज पर उपलब्ध TS ICET Hall Ticket 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी प्रति अपने पास रखें।
आयोग से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
2 thoughts on “TS ICET 2024 Hall Ticket आज icet.tsche.ac.in पर होंगे जारी, जानिए कैसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड”