April 23, 2025

UP B.Ed JEE 2024: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

2

UP B.Ed JEE 2024 की पंजीकरण प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते है।

UP B.Ed JEE 2024 Registration start

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 फरवरी, 2024 को UP B.Ed JEE 2024 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बैचलर ऑफ एजुकेशन एडमिशन टेस्ट 2024 (UP B.Ed Joint Entrance Examination 2024) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2024 तक है और विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च से 10 मार्च, 2024 तक है। प्रवेश पत्र 13 अप्रैल, 2024 से आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। UP B.Ed JEE 2024 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Direct link to apply UP B.Ed JEE 2024

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1400/- और SC और ST वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹700/- है।

Read More: CUET PG 2024 का रजिस्ट्रेशन आज होगा समाप्त, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

UP B.Ed JEE 2024: पंजीकरण कैसे करें

  • नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • बुन्देलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UP B.Ed JEE 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और आगे बढ़े।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

Read More:

आयोग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जा सकते हैं।

JOIN US:

About The Author

2 thoughts on “UP B.Ed JEE 2024: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Leave a Reply