UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और देखें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
UPSC सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में कई विषयों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। उन्हें हर एक चीज़ को गहराई से पढ़ना होगा।

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। आम चुनाव 2024 के कारण परीक्षा की तिथि 26 मई से बढाकर 16 जून कर दी गई।
जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए खूब मेहनत करने की आवश्यकता है। यहाँ उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए है जिनसे उम्मीदवारों को परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी।
सबसे पहले पेपर I की बात की जाए तो पेपर I 200 अंकों का होगा और पेपर की समयावधि 2 घंटे की होगी।
पेपर 1 में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- भारतीय और विश्व भूगोल-भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।
- आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि।
- पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे – जिनके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है।
- सामान्य विज्ञान।
पेपर II
प्रारंभिक परीक्षा का पेपर II एक क्वालीफाइंग पेपर होगा जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 33% निर्धारित होंगे। इसके अलावा प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे. पेपर II भी 200 अंकों का होगा और इस पेपर की समयावधि भी दो घंटे की होगी।
Read More: CUET UG 2024 पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
पेपर II में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
- तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेना और समस्या समाधान करना
- सामान्य मानसिक क्षमता
बुनियादी संख्यात्मकता (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि) (कक्षा X स्तर), डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ़, टेबल, डेटा पर्याप्तता आदि – कक्षा X स्तर)।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते है।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
1 thought on “UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और देखें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु”