वायरल डीपफेक वीडियो पर Shahid Kapoor ने कहा ‘हम AI पर दोष मढ़ रहे हैं, लेकिन इंसान खुद एक समस्या है’
Shahid Kapoor ने हाल ही में AI के दुरुपयोग के लिए इंसानों को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि AI का इसमें कोई दोष नहीं बल्कि इंसान खुद इसका गलत तरीके से उपयोग कर रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन का मानना है कि भविष्य में AI साझेदार संभव हो सकते हैं।

अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी के एक साक्षात्कार में बताया कि कैसे उनकी फिल्म Artificial intelligence (AI) के अज्ञात क्षेत्रों में एक ‘असंभव प्रेम कहानी’ की खोज करती है। डीपफेक वीडियो के मामले के बारे जब शाहिद कपूर से पूछा गया तो उन्होंने AI के गलत उपयोग के लिए इंसानो को दोषी ठहराया, उन्होंने कहा कि ‘मानव निर्मित और भगवान द्वारा बनाए गए के बीच काफी अंतर है।’
‘हम वास्तविकता की तलाश में हैं’
शाहिद कपूर ने कहा, ”इंसान खुद एक समस्या है। उन्होंने दुनिया के साथ ऐसा किया है। हम सारा दोष AI पर मढ़ रहे हैं। हम वास्तविकता में न जीने के आदी हैं। हम सोशल मीडिया पर लोगों को सामने कुछ ऐसा पेश करते है जो वास्तविक नहीं है। और हम सोशल मीडिया पर जो देखते हैं उससे हकीकत की तुलना करते रहते हैं और फिर व्यक्ति को अवसाद में ले जाते हैं। इंसान इन चीज़ो को सही तरीके से उपयोग में नहीं ले रहा है और फिर दोष AI को दे देते है जबकि गलती इंसानो की है। यह सच है… हम एक वैकल्पिक वास्तविकता की तलाश में हैं। AI यही है और यह एक रिश्ते जितना ही मौलिक है। अगर मनुष्य इसे सही ढंग से उपयोग में ले तो इसका सही उपयोग होता है। मानव निर्मित और ईश्वर निर्मित में दिन रात का अंतर है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसी पर आधारित है, जिसे बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है।”
कृति सेनन: ‘यह चिंताजनक है’
कृति सेनन ने इस पर दुःख जताते हुए यह भी कहा है कि, ”यह चिंताजनक है और इसमें कई रूपांतरित बातें सामने आई हैं। लेकिन AI -जनित समाचार एंकर भी हैं जिसका मतलब है कि हम वास्तव में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए, आने वाले वर्षों में एक AI पार्टनर संभव है।”
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ‘अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित है। फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपना किरदार निभाया हैं। फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर एक वैज्ञानिक का किरदार निभाते है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में लौटने वाली है।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram
2 thoughts on “वायरल डीपफेक वीडियो पर Shahid Kapoor ने कहा ‘हम AI पर दोष मढ़ रहे हैं, लेकिन इंसान खुद एक समस्या है’”