World War Orphans Day 2024: विश्व युद्ध अनाथ दिवस तिथि, इतिहास, विषय और महत्व
World War Orphans Day 2024: विश्व युद्ध अनाथ दिवस का जितना जरूरी इतिहास है उतना ही महत्वपूर्ण इसका महत्व तथा विषय भी है, यहां आज आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

World War Orphans Day 2024: विश्व युद्ध अनाथ दिवस 2024 दुनिया में चल रहे युद्ध की स्थिति से गुजर रहे हैं, यह दिन हमें यह दिखाने का एक तरीका है कि युद्ध से बचे लोगों को अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए कितनी दुर्दशा से गुजरना पड़ता है। विश्व युद्ध बहुत से ऐसे लोगों की जान ले लेता है जिनका युद्ध से कोई तालुक नहीं है। युद्ध बहुत सारे परिवारों को तबाह कर देता है, लोगों को बेघर कर देता हैं। युद्ध लोगों को उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बहुत खतरनाक साबित होता। जहां कहीं भी युद्ध होता है वहां युद्ध में जीवित बचे लोग मानसिक रूप से इतने कमज़ोर हो जाते है कि वे कभी भी स्वस्थ नहीं रह पाते और सामान्य जीवन नहीं जी पाते।
युद्ध लाखों करोड़ों लोगों से उनकी हंसती खेलती जिंदगी को तबाह कर देते है। महिलाएं और बच्चे मानसिक रूप से काफी प्रभावित होते हैं। बच्चे जब अपने माता-पिता और भाई-बहनों को अपने सामने मरते हुए देखते हैं तो वह हालात उनको मानसिक एवं शारीरिक रूप से तोड़ कर रख देती है।
World War Orphans Day 2024: तारीख
विश्व युद्ध अनाथ दिवस अनाथ लोगों की पीड़ा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 6 जनवरी को World War Orphans Day के रूप में मनाया जाता है।
World War Orphans Day 2024: इतिहास
विश्व युद्ध अनाथ दिवस का प्रस्ताव और इसकी शुरुआत फ्रांसीसी संगठन SOS Enfants en Ditresses द्वारा की गई थी, जिसने युद्ध से प्रभावित हुए अनाथों की पीड़ा को दुनिया के सामने उजागर किया था। यह एक मानवीय सामाजिक आपदा है और समय के साथ साथ बढ़ता ही जा रहा है।
Read More: National Consumer Rights Day 2023 | तिथि, इतिहास और महत्व
World War Orphans Day 2024: महत्व
इस दिन का मुख्य उद्देश्य युद्धग्रस्त क्षेत्रों के अनाथों और तबाह हुए परिवारों का सशक्तिकरण करना है। इस दिन को कभी भी नहीं भुला जा सकता है हमे खुद को इस बारे में शिक्षित जरूर करना चाहिए है कि युद्ध किसी अनाथ तथा लाखो बेघरों को कैसे प्रभावित कर सकता है। हम युद्ध राहत कैंप में और धन के द्वारा भी सहयोग कर सकते हैं जिससे उन्हें एक नई ज़िन्दगी मिल सके।
JOIN US:
- Join Danik Media on WhatsApp
- Join Danik Media on Telegram
- Join Danik Media on Facebook
- Join Danik Media on Instagram