May 18, 2024

VITEEE Result 2024 viteee.vit.ac.in पर हुआ घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0

VITEEE परिणाम 2024 आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोर चेक चेक कर सकते है।

VITEEE Result 2024

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 3 मई, 2024 को VITEEE Result 2024 घोषित कर दिया है। VITEEE इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवार अपना परिणाम VITEEE की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

VITEEE परीक्षा 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट थी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न थे और सही उत्तर के लिए एक अंक और गलत उत्तर के लिए 0 अंक था। कुल 125 प्रश्न थे जिन्हें गणित/जीव विज्ञान (40 प्रश्न), भौतिकी (35 प्रश्न), रसायन विज्ञान (35 प्रश्न), योग्यता (10 प्रश्न), और अंग्रेजी (5 प्रश्न) अनुभागों में विभाजित किया गया था। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में सेट किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोर चेक चेक कर सकते है।

Direct link to check VITEEE 2024 result

VITEEE 2024 परिणाम: कैसे चेक करें

  • उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • VITEEE की आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध VITEEE 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

चयनित उम्मीदवार अपनी रैंकिंग के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। 1 लाख तक रैंक वाले उम्मीदवार सभी चार परिसरों, वीआईटी – वेल्लोर, वीआईटी – चेन्नई, वीआईटी – एपी और वीआईटी – भोपाल में काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।

Read More:

1 लाख से ऊपर रैंक धारक केवल वीआईटी – एपी और वीआईटी – भोपाल परिसरों में काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार VITEEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

JOIN US:

About The Author

Leave a Reply